फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे गिरे मजदूर की मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के प्लेटफार्म नंबर तीन पर अवध एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक मजदूर का पैर फिसल गया। ट्रेन के नीचे गिरने से उसके पैर कट गए। जीआरपी घायल को सीएचसी ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रतलाम थाना व गांव नामली निवासी ईश्वर (26) कंचौसी में एक सीमेंट के कारखाने में मजदूरी करता था। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह साथियों के साथ अवध एक्सप्रेस से घर जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचा। करीब चार बजे अवध एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ईश्वर का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद उसके साथी भी ट्रेन से उतर गए।
जानकारी पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को ट्रैक से उठाकर सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने बताया कि ईश्वर अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। परिजन वहां से रवाना हो गए। जीआरपी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें