फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंदिर परिसर में खोदाई में निकला शिवलिंग

Wed, 13 May 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35-खुदाई में निकला ​शिवलिंग। संवाद फोटो-35-खुदाई में निकला ​शिवलिंग। संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट। क्षेत्र के गांव हिंगा स्थित लगलेश्वर महादेव मंरि परिसर में खोदाई के दौरान एक शिवलिंग निकला। ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक शिवलिंग बताते हुए पूजा शुरू कर दी है। पूरे दिन मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


गांव निवासी विजय ने मंदिर परिसर से गुजरने के दौरान एक पत्थर का हिस्सा जमीन से उठा हुआ देखा। बुधवार को उसने आसपास के लोगों को बुलाकर खोदाई शुरू कर दी। खोदाई में शिवलिंग प्रतीत होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग एक घंटे की खोदाई के बाद करीब दो फुट लंबा एक शिवलिंग निकला। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी मंदिर परिसर में मूर्तियां निकलतीं रहीं हैं।
जनश्रुतियों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि लगलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना द्वापरकाल में हुई थी। उधर, पूरे दिन यहां लोग शिवलिंग देखने के लिए पहुंचते रहे। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। पुलिस या प्रशासन के अधिकारियों इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें