माउंटआबू से चलकर रामगढ़ होते हुए निकली प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के बैनरतले शिवलिंग रथयात्रा निकली। रथयात्रा का रामगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। बाद में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
सत्संग के दौरान प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के सदस्यों ने लोगों को रथयात्रा के बारे में बताया। इस मौके पर शरमन सिंह तोमर,जयप्रकाश शुक्ला, छोटू पोरवाल, सर्वेश सिंह, रजनी शाक्य, रश्मि तोमर, देवेंद्र, धर्मेंद्र तोमर, अरविंद, लालजी तोमर, नीलू, सरिता और दीपिका आदि मौजूद रही।