फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मूल विद्यालय वापसी की मांग पर शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापनो

Tue, 04 Aug 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एबीएसए को ज्ञापन देते शिक्षामित्र।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ककोर। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला पदाधिकारियों ने सोमवार को बीएसए संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संत कुमार शुक्ला ने ज्ञापन में कहा कि तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी तथा महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान के विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने का शासनादेश जारी किया गया था। शिक्षामित्र संघ का कहना है कि 25 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र भेजा गया था और तीन अगस्त तक कार्रवाई पूरी कराने का अनुरोध किया गया था। अभी तक प्रथम चरण की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

शिक्षामित्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो जिले के सभी शिक्षामित्र 25 अगस्त के बाद बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में किरन त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, विमलेश राजपूत, कल्पना कुशवाहा, शिवाकांत, रूबी, रंजना पाल, सर्वेश, सरोज आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें