फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का शिगूफा, हर सिर पर अंगौछा

Sat, 25 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी शहर को तपाने लगी है। प्रचंड धूप और लू से भरा शुक्रवार का दिन लोगों के लिए कुछ ऐसा ही गुजरा। सहालग के दौर में सड़कें सूनी-सूनी रहीं। सड़कों पर निकले लोग सिर पर अंगोछा, छाता व स्टोल से धूप का बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन




गुम हुआ सड़क का रेला- औरैया। कचहरी मार्ग पर यूं तो लोगों का आना जाना निरंतर लगा रहता है। शुक्रवार को सूर्यदेव की तेज तपिश से 44 डिग्री तक पहुंचे पारे से यह मार्ग भी गरमा कर रह गया। सड़कों पर इक्का- दुक्का वाहनों के साथ ही राहगीर आते जाते दिखाई दिए। वकीलों के बस्तों पर लोगों की बेचैनी नजर आई।


 
गर्मी भारी, गर्म दिखी सवारी- औरैया। ब्लाक रोड पर जेसीज चौराहा, तहसील कार्यालय, जिला पंचायत आदि सरकारी कार्यालय है। इसके चलते इस मार्ग पर आवाजाही अधिक नजर आ रही थी। पैदल चलने वाला हो या वाहनों पर सवार सभी तेज धूप और लू के थपेड़े से तिलमिलाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें