फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से भेड़ पालक की मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना–अछल्दा मार्ग पर नेविलगंज स्थित शांति वाटिका के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भेड़ पालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र निवासी रामशंकर (55) अछल्दा क्षेत्र में रहकर भेड़ चराते थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह बिधूना–अछल्दा मार्ग पर शांति वाटिका के पास मौजूद थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अछल्दा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि परिजन को सूचना दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बाद में जो लोग उनके साथ भेड़ चराते थे वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें