फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से सहायल -दिबियापुर मार्ग अवरुद्ध

Thu, 06 Aug 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल- दिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर अलग किया। तब जाकर बड़े वाहन गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन



 
बुधवार सुबह आठ बजे दिबियापुर- सहायल मुख्य मार्ग पर राजशाह कर्मयोगी इंटर कालेज नगला हरीसिंह की मडै़या के सामने एक पेड़ अचानक गिर गया।


ग्रामीण बताते हैं कि इससे सहायल- दिबियापुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और सबसे पहले पेड़ को काटकर पैदल एवं दुपहिया वाहन सवार राहगीरों के लिए रास्ता खोला।


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पड़ा पूरा पेड़ ग्रामीणों ने हटा दिया। तब जाकर बड़े वाहन गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

 
इस दौरान सर्वाधिक परेशानी शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं स्कूली छात्र- छात्राओं को हुई। वे समय पर अपने- अपने विद्यालय नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों का मानना है कि मिट्टी कटान के कारण पेड़ गिरा। वह तो अच्छा रहा कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें