फफूंद (औरैया)। इलाके के एक गांव में मक्का के खेत में किशोरी के साथ 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है। किशोरी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
फफूंद थाना इलाके के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर मक्का के खेत में शौच के लिए गई थी। गांव के युवक मंगल सिंह (22) पुत्र करन सिंह कुशवाह ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ती देख आरोपी भाग निकला। काफी देर बाद किशोरी को होश आया। वह गंभीर हालत में किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए औरैया भेज दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
एसओ फफूंद राजेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।