दिबियापुर। बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ट्रेनें पांच घंटे से ज्यादा लेट रहीं।
इटावा जाने वाली स्वर्ण शताब्दी शाम 5:45 बजे के स्थान पर रात 12 बजे और लखनऊ से आगरा जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम साढ़े 6 बजे के स्थान पर लगभग 11 बजकर 51 मिनट पर पहुंची। इन दोनों ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्री परेशान रहे।
बहुत से यात्रियों ने घंटों ट्रेन लेट होने के कारण निजी वाहन का सहारा लिया। वहीं लंबी दूरी पर जाने वाली यात्री स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा कानपुर, इटावा जाने वाली अन्य ट्रेनें भी देरी से चलीं। इससे यात्री परेशान रहे। (संवाद)