फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त, किशोर पर आरोप

Tue, 20 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। जसवंतपुर गांव के बाहर मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर के पुजारी ने एक किशोर पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। देर रात को सीओ की मौजूदगी दोनों पक्ष में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जसवंतपुर निवासी राजेंद्र ने वर्ष 2017 में गांव के बाहर बने गमा देवी मंदिर के बाहर शनिदेव की मूर्ति स्थापित करवाई थी। रविवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी गोविंद बाबा को मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि गांव के एक किशोर ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने जांच की। किशोर व उसके साथियों ने बताया कि वह गांव के बाहर मवेशी चरा रहे थे। मंदिर में बाउंड्री न होने से किशोर की भैंस मंदिर परिसर में चली गई। भैंस के सिर रगड़ने से मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात पहुंचे सीओ एमपी सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर समझौता कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिसर में बाउंड्री या सुरक्षा जाली नहीं है। किशोर के पिता ने मूर्ति पुन: स्थापित करने पर सहमति जताई है। इस पर दोनों पक्ष राजी हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें