फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अभिलेख न दिखाने पर शाक्य हेल्थ सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे हेल्थ केयर की लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने सोमवार को देवरांव में शाक्य हेल्थ केयर पर छापा मारा। इस दौरान कागजात न दिखा पाने पर नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सेंटर के डायरेक्टर विवेक शाक्य से आवश्यक कागजात दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिवस में कागजात नहीं दिखाए तो अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण के हेल्थ केयर तथा पैथोलॉजी लैब की जांच पड़ताल जारी है। जिले में अवैध पंजीकरण के संचालित क्लीनिक पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें