फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो करोड़ से होगा शहीद पार्क का साैंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में दिबियापुर रोड पर स्थित शहीद पार्क का कायाकल्प होगा। पार्क का सौंदर्यीकरण तो होगा ही बिजली की रोशनी से जगमगाएगा। पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन के संसाधन भी सुलभ होंगे। इस पर करीब दो करोड़ का बजट खर्च होगा। नगर पालिका परिषद ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएम की रुचि शहर समेत जिले के विकास में अहम रूप से दिखाई दे रही है। शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित इकलौते पार्क के रूप में शहीद पार्क का सौंदर्यीकरण कराए जाने की तैयारी शुरू की गई है। बंधन योजना के तहत चिह्नित शहीद पार्क के लिए शासन को एक करोड़ 98 लाख 56 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस बजट से पार्क में होने वाले जल भराव की समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
बारिश के दिनों में पार्क में पानी का भराव न हो सके। वहीं, हाईमास्ट लाइटों से पार्क को जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क की जर्जर सड़क के साथ ही पौधरोपण को दुरुस्त कराया जाएगा। अहम काम पार्क में बच्चों के खेलकूद के संसाधनों से लैस किया जाएगा। इससे पार्क में पहुंचने वाले बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


‘शासन को लगभग दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही पार्क को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से विकसित कराया जाएगा।’
विज्ञापन

- रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें