फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म जीवों व पौधों से शुद्ध होगा सीवरेज का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले हजारों लीटर सीवरेज के पानी को यमुना में पहुंचने से पहले शुद्ध करने के लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार किया है। बायोरेमेडिएशन (सूक्ष्म जीवों) और फाइटोरेमिडिएशन (पौधों) तकनीक के जरिए पानी को शुद्ध करने की परियोजना जिलाधिकारी की संस्तुति के लिए भेजी गई है। संस्तुति मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की सीवरेज की समस्या को लेकर जल निगम की ओर से तैयार किए गए 89 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट पर संस्तुति मिलने में हो रही देरी को देखते हुए पालिका प्रशासन ने यह प्रोजेक्ट तैयार कराया है। बायोरेमेडिएशन और फाइटोरेमेडिएशन नामक प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर से निकलने वाले हजारों क्यूसेक सीवरेज पानी को यमुना नदी से पहुंचने से पहले की कई चरण में शुद्ध किया जाएगा। कोशिश है कि यमुना नदी के पानी में मिलने तक सीवरेज पानी में प्रदूषण की मात्रा न के बराबर हो जाए और यमुना को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बलवीर सिंह ने कहा कि यमुना में गिर रहे सीवरेज पानी को बॉयो रेमेडिएशन और फाइटो रेमेडिएशन विधि से शुद्ध करने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसको जिलाधिकारी के पास संस्तुति के लिए भेजा गया है। संस्तुति मिलने के बाद पालिका 15वें वित्त की धनराशि से इसको अमली जामा पहनाया जाएगा। इससे यमुना में मिलने से पूर्व पानी काफी हद तक शुद्ध हो जाएगा। मई तक स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी तकनीक
बायो और फाइटोरेमेडिएशन के अंतर्गत के सीवर के पानी में सूक्ष्म जीवों (बैक्टीरिया) और जलीय पौधों को डाला जाएगा। यह जीव व पौधे पानी में घुलित विषाक्त पदार्थों का असर कम कर पानी को शुद्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें