फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खिलमिल पार्क में बन रहे दुनिया के सात अजूबे

Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- निर्माणाधीन खिलमिल पार्क का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष व ईओ। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे बीहड़ में मंगलाकाली मंदिर के पास इन दिनों खिलमिल पार्क के निर्माण को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। यहां पर विश्व के सात अजूबे आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पार्क लोगों के मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

इसका जायजा लेने के लिए बुधवार को पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता व ईओ राम आसरे कमल पहुंचे। ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ किसी भी तरह की समस्या को लेकर सूचना देने की बात कही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेस्ट से बेस्ट तैयार करने का रोडमैप नगर पालिका परिषद की ओर से एक साल पहले तैयार किया गया था। इसमें कबाड़ से खिलमिल पार्क को तैयार करने की योजना बनाई गई थी।
शासन को भेजे गए 4.87 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली। अब धरातल पर खिलमिल पार्क उतारा जा रहा है। यहां पर सात अजूबों को तैयार किया जा रहा है। इसमें ताजमहल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अन्य अजूबों को भी अब तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि दो माह में खिलमिल पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। शहर से सटा बीहड़ का हिस्सा काफी कुछ संवर जाएगा। खास बात तो यह है कि लोगों के घरों से निकले कचरे से यह पार्क तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें