फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण सात ट्रेनें निरस्त

Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण शनिवार को सात ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं कई ट्रेनें काफी देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। यात्री पूरे दिन रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय पर पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन


शनिवार को 13131 कोलकाता आनंद विहार, 13132 आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस, 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12179 अप एवं 12180 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस,15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, 13008 डाउन तूफान एक्सप्रेस निरस्त रही। जबकि 19038 अवध एक्सप्रेस भी रद्द रही। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन फफूंद पर पहुंचने वाली अन्य एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें घंटों देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। 

ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी न होने के कारण दूर दराज के कई यात्री रेलवे स्टेशन पर भटकते रहे।  पूछताछ काउंटर पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। उधर, रेलवे स्टेशन फफूंद पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर एक ही द्वितीय प्रतीक्षालय है। सर्द हवाओं के चलने से यात्री खुले में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर प्लेटफार्म पर खोलने की मांग
पिछले दिनों रेलवे स्टेशन फफूंद पर ट्रेनों के समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ कार्यालय रेलवे परिसर में प्लेटफार्म से बाहर खोला गया है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफार्म पर ही पूछताछ कार्यालय खोला जाए। क्योंकि अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जाना पड़ता है। जबकि पूछताछ के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर आना पड़ता है। अनारक्षित टिकट खिड़की एवं पूछताछ कार्यालय दोनों पास-पास होने चाहिए। ताकि यात्रियों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें