फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात क्विंटल नकली खोया पकड़ा गया

Thu, 22 Feb 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
खोये का सैंपल भरते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को टीम ने सात क्विंटल नकली खोया बरामद किया। टीम ने सैंपल भरने के बाद जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी जीके दुबे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शहर में मिलावटखोरों की धरपकड़ के लिए छापामारी की। इस मौके पर टीम के अधिकारियों ने खानपुर चौराहा ओवरब्रिज के पास कपिल पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ अखिलेश निवासी निजामपुर जिला जालौन की पिकअप से 13 डलियों में भरा साढ़े छह क्विंटल नकली खोया बरामद किया। अचानक टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने तत्काल खोये की डलियों से सैंपल भरे। कपिल ने टीम कोे बताया कि यह खोया अनिल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी निजामपुर जालौन, बल्ले निवासी लडरुपुर जालौन, मनोज मिश्रा पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुढिला जालौन का है। अभिहित अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि मालिक कानपुर खोया मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बताया कि इसके अलावा टीम ने यमुना रोड पर सैनिक कालोनी के पास सत्यभान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिलवा जालौन के पास से 45 किलो खोया बरामद किया है। इटावा रोड पर काली माता मंदिर के सामने स्थित विनोद किराना स्टोर से मैगी नूडल्स का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि भरे गए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें