फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निर्माणाधीन द्वार में लगी शटरिंग गिरने से सात मजदूर घायल

Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन में निर्माणाधीन द्वार में लगाई गई शटरिंग गिरने से वहां काम कर रहे सात मजदूर घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर स्थित जिला अस्पताल भेजा। यहां से दो मजदूर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। निर्माण कार्य जालौन के सनगढ़ शंकरपुर में चल रहा था।
विज्ञापन

औरैया की सीमा से सटे जालौन के गांव सनगढ़ में प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। शुक्रवार को द्वार निर्माण की बीम के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक से ढह गई, इससे शटरिंग पर खड़े मजदूर शटरिंग समेत नीचे आ गिरे। हादसे में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालौन पुलिस घायलों में को शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती गोविंद (35), धीरेंद्र (32) व धीरू (40) में गोविंद व धीरेंद्र की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में सुनील (25), रूप सिंह (30), रवि (35), हीरो (32) को सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें