फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sat, 11 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-36-गीता। फाइल फोटो
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक नवविवाहिता का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के पिता ने ससुरालीजन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर खुर्द निवासी योगेंद्र की शादी सदर कोतवाली के गांव कादलपुर निवासी राजेश की बेटी गीता (20) से 8 फरवरी को हुई थी। शुक्रवार को घर के सभी लोग खेतों पर गेहूं की कटाई करने गए थे। शाम करीब पांच बजे परिजन घर पहुंचे तो गीता साड़ी के फंदे से लटकी मिली। इससे परिजन के होश उड़ गए। सूचना पर मायके पक्ष पहुंच गए।
पिता राजेश ने बताया कि तीन अप्रैल को बेटी मायके आई थी। उसके बाद पांच अप्रैल को ही वह वापस लौटी थी। आरोप है कि ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें