सदर कोतवाली में खड़े एसपी अभिषेक वर्मा, इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव व नीचे बैठे रंगदारी मांगने वा?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने आम जनता के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने वाले सात आरोपियों को सोमवार सुबह खानपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा व दो पिस्टल बरामद हुईं।
सदर कोतवाली में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनैतपर गांव निवासी राहुल राजपूत ने रजोल दीक्षित समेत अन्य आठ लोगों के खिलाफ 25 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 मई को नारायणपुर निवासी राहुल चतुर्वेदी व करमपुर निवासी रितिक शुक्ला ने प्रांशू चौबे, रानू पांडेय व 20 अज्ञात लोग के खिलाफ मारपीट, तमंचे की बट से सर पर प्रहार कर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ खानपुर से बनारसीदास निवासी प्रांशू चौबे, रानू पांडेय, समरथपुर गांव निवासी माधव तोमर, पैगंबरपुर निवासी विकास उर्फ मेजर, पातेपुर का राजदीप राजावत, ऊंचाटीला फफूंद का आसिफ अंसारी व पुर्वा चंदेल निवासी अजय भदौरिया को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा व दो पिस्टल बरामद हुईं।