फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेतु निगम ने चिचौली में सेंगुर नदी पर नए पुल का निर्माण कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित चिचौली में गुजरी सेंगुर नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया। सेतु निगम द्वारा इस पुल को वैल फाउंडेशन तकनीक से बनवाया जा रहा है।
पिछले सप्ताह ही शासन ने 125.90 लाख रुपये (12.59 करोड़ रुपये) से बनने वाले इस पुल के लिए शासनादेश जारी कर 629.94 लाख रुपये (6.29 करोड़ रुपये) अवमुक्त किए थे। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया दिबियापुर के बीच चिचौली में राज्य योजना सामान्य के अंतर्गत सेंगुर नदी सेतु एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। इसके बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुल निर्माण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार यह पुल लगभग 106.88 मीटर लंबा बनाया जाएगा। नए बनने वाले पुल की चौड़ाई टू लेन की होगी। किनारे पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ भी बनाया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में औरैया दिबियापुर मार्ग पर वाहनों के लिए आवागमन के लिए बने चालू पुल से अप स्ट्रीम की ओर बने ब्रिटिश समय में बने बंद पुल की ओर नया पुल बनाया जा रहा है। वर्तमान में बने पुल से नए पुल की दूरी 35 मीटर होगी।
अधिकारियों के अनुसार पुल वैल फाउंडेशन तकनीक से बनाया जाएगा। बताया कि इस तकनीक से बनने वाले पुल में सबसे नीचे लोहे का कटिंग एज रखा जाता है। इसका व्यास छह मीटर है। कटिंग एज रखकर एक पिलर के वैल फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी लगभग 25 मीटर प्रस्तावित है।
यहां बता दें कि दो पड़ोसी जनपदों के जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोडऩे की योजना के तहत पीडब्ल्यूडी ने जालौन सीमा से लेकर ककोर तक विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव शासन में भेजा था। इसी परियोजना के तहत पांच दिसंबर 2023 को यमुना नदी पर 151 करोड़ से बनने वाले पुल के लिए शासनादेश जारी कर 22.69 करोड़ अवमुक्त किए जा चुके हैं।
यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। अब ककोर से औरैया के बीच फोरलेन सड़क के शासनादेश का इंतजार है। इधर, जल्द ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना के चलते शासनादेश जारी होने के तुरंत बाद कार्यदायी संस्था की ओर से काम शुरू करा दिया गया ताकि चुनाव आचार संहिता लागू होने का असर पुल के निर्माण कार्य पर न पड़े।
विज्ञापन






-

पांच वैल फाउंडेशन पर पिलर एवं चार स्पान बनेंगे

चिचौली में सेंगुर नदी पर वर्तमान में बने पुल से अप स्ट्रीम की ओर 35 मीटर दूर नए पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वैल फाउंडेशन तकनीक से बनने वाले इस पुल के लिए पांच वैल फाउंडेशन एवं पिलर बनेंगे। जबकि इसके ऊपर 25-25 मीटर के चार स्पान बनेंगे।
- पंचम सिंह, सहायक अभियंता, सेतु निगम कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें