फोटो-11- कार्यकर्ता को सम्मानित करतीं सांसद गीता शाक्य व विधायक गुड़िया कठेरिया और जिलाध्यक्ष।स
औरैया। जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया।
कार्यक्रम में पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नामित सभासदों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है।
इसमें सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, अजय सिंह चौहान व श्रीकांत पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अमरचंद्र राठौर, राघव मिश्रा, रजनीश पांडेय, योगेंद्र कैथवार, ऋषि पांडेय, इंद्रपाल पाल, मंजू चौहान, मनु राजपूत, यशवीर सिकरवार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)