फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने में गई जान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के फरिहा में यमुना में नहाने गईं चार युवतियों के डूबने और दो की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने सेल्फी लेने के दौरान हादसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक की 16 जून को शादी है। इसमें रिश्तेदार आए हुए हैं। मंगलवार को एकाएक रिश्तेदार प्रियंका के साथ चारों युवतियां बिना बताए ही यमुना में नहाने चली गईं। यहां पर सेल्फी लेने के दौरान चारों डूब गईं।
दीपक की बरात चंद्रपाल राठौर के घर बौराइन इटावा जानी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रियंका ने बताया कि कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु का पैर फिसला और वह बीच धार में चली गईं। देर शाम तक यमुना में दो शव मिल गए थे। कल्पना सुरेश की भतीजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें