फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां देख बैठक में चढ़ा रहा सांसद का पारा

विज्ञापन
दिशा की बैठक में शामिल सांसद व अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक इटावा सांसद प्रोफेसर डॉ. राम शंकर कठेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामूहिक विवाह, पौधरोपण की तैयारी की प्रगति धीमी देख नाराजगी जाहिर की। पीएमजेएसवाई की चार सड़कों के शिलान्यास पट्टिका पर जनप्रतिनिधियों का नाम न होने पर डीएम को संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने बैठक में कहा कि मनरेगा के तहत 15 हजार नए श्रमिकों को जॉब कार्ड मिलने पर लक्ष्य के सापेक्ष हुए कार्य को बढ़ाया जाए। अमृत सरोवर के कार्य का जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत पौधरोपण के लिए अभी तक कितने गड्ढे खोदे गए। अधिकारियों द्वारा उचित जवाब न मिलने पर डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को संज्ञान में लेने को कहा।
साथ ही पिछले साल हुए पौधरोपण में कितने पौधे सुरक्षित हैं, जिसकी रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 2021 के तहत बनाईं गई चार सड़कों के शिलान्यास पट्टिका पर जनप्रतिनिधियों का नाम न होने व इसकी जानकारी न मिलने पर जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में 175 जोड़ों का लक्ष्य होने के सापेक्ष मात्र 21 आवेदन पत्र प्राप्त होने पर सांसद ने नाराजगी जताकर जल्द और पात्र लाभार्थियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शौचालय आदि पर चर्चा हुई। जिस पर तेजी से विकास कार्य कराने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि कन्नौज रिया शाक्य, विधायक सदर गुड़िया कठेरिया, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, विधायक बिधूना रेखा वर्मा, सभी ब्लाक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह व संबंधित विभाग अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें