फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंग्रेजी का पेपर सरल देख खिले चेहरे

Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर सोमवार को केंद्रों के बाहर काफी चौकसी देखने को मिली। बारी-बारी जहां छात्र-छात्राएं चेकिंग के बाद केंद्र के अंदर पहुंचे वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

उधर, अंग्रेजी का सरल पेपर देखकर परीक्षार्थी काफी खुश हुए। सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर रहा। इसमें 20447 पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 18984 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 1463 बच्चे अनुपस्थित रहे। पेपर देखते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। समय से पहले ही कई ने पेपर हल कर लिया।
इसे लेकर वैदिक इंटर कॉलेज के अंग्रेजी शिक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि पेपर में पैसेज और ग्रामर के सवाल बहुत सीधे और सरल थे। राइटिंग सेक्शन भी आसान था। कुल मिलाकर जितना बच्चों ने सोचा था, उतना कठिन पेपर आया नहीं। पोयम की चार पंक्तियां काफी आसान थीं। इससे पूरा पेपर काफी सरल रहा।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा केंद्रों पर सचल दल पहुंचता रहा। बच्चों के साथ साथ कक्ष निरीक्षकों की भी जांच की गई। कंट्रोल रूम से भी केंद्रों को निर्देश दिए जाते रहे। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

आसान था पेपर
छात्रा अंशु ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर उम्मीद के मुताबिक आसान रहा। अधिकांश प्रश्न सरल थे। जिन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई।


समय से पहले किया

छात्र अनुराग सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरा पेपर समय से पहले हल कर लिया। तैयारी अच्छी होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई।


अच्छे अंक आएंगे
छात्रा महक ने बताया कि कुछ दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में थोड़ा समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित था। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।


पाठ्यक्रम से ही आया
छात्रा याबनी ने कहा कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से ही आया था। पेपर अच्छा गया है। कई बच्चों ने समय से पहले ही पूरा पेपर हल कर लिया था।

इंटर के 1151 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

औरैया। बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित व जीव विज्ञान का पेपर रहा। दोनों ही पेपर में 1151 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा के लिए कुल 16877 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष महज 15726 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें