फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चिप्स-पापड़ ने बढ़ाई आलू की मांग

Tue, 24 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। होली का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है, बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। घरों में चिप्स-पापड़ बनाने की तैयारियां शुरू होते ही आलू की मांग तेजी से बढ़ गई है। आलू पहले 100 रुपये में 10 किलो मिल रहा था, अब सात किलो बिक रहा।
विज्ञापन

होली में बाजार में चिप्स-पापड़ की दुकानें लगी हैं। वहीं घरों में भी चिप्स-पापड़ बन रहे हैं। ऐसे में बाजार में आलू की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले हफ्ते तक जहां आलू 100 रुपये में दस से बारह किलो तक मिल रहा था। वहीं, अब बाजार में 14-15 रुपये किलो आलू बिक रहा है।
दुकानदार राहुल का कहना है कि मंडी में आलू की मांग दोगुनी हो गई है। सब्जी मंडी में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की भीड़ जुट रही है। खेतों से खुदाई पूरी होते ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आलू भरकर मंडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी के दुकानदारों का कहना है कि होली के पहले सप्ताह में आलू की आमद में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर भी नजर आ रहा है। अब 100 रुपये में सात किलो आलू बिक रहा है।
उधर, पिछले सप्ताह की तुलना में आलू के दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। छोटी मंडी में आलू 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। चिप्स के लिए बड़े आलू की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें