फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गांवों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो 28एयूआरपी04- विजई पुरवा नौंगवा में निरीक्षण के समय ग्रामीण व अधिकारियों से वार्ता करते डीएम व ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
जिले में बुधवार को पांच संक्रमित रोगी मिले। इसके बाद गांवों को सील कर दिया गया। गुरुवार को जिले के अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही प्रधानों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में निवास करने वाले लोगों की जरूरत का सामान उनके दरवाजे पर उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनीति ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहायल क्षेत्र के गांव सहेमऊ, सहार के इकघरा, दिबियापुर कंचौसी के नौगवां का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए जिन लोगों को जांच के लिए चिचौली अस्पताल भेजा गया है, वहां रोका गया है, उनके घर की देखरेख करें। साथ ही गांव के लोगों से घर में रहने और एक-दूसरे की मदद की अपील भी की।
विज्ञापन

मौजूद प्रधानों को निर्देशित किया कि गांव में सैनिटाइजर कराते रहें। सहायल क्षेत्र के गांव सहेमऊ और इकघरा में अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सीओ मुकेश प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी रशीद अली, थाना अध्यक्ष बृजेश भार्गव, पप्पू सिंह आदि गांव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें