फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोर्ट में पीड़िता के बयान के बाद दुष्कर्म की बढ़ाई गई धारा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहायल। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में गेहूं की कटाई करने गई महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। गुरुवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को कोर्ट में पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। वहीं आरोपी को जेल भेजा गया है।
गुरुवार को सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की वह गांव बाहर अपने खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। तभी गांव निवासी कुंवरजीत उर्फ भूरा ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया। हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। मामले में पुलिस ने गुरुवार को छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं शनिवार को पीड़ित महिला के कोर्ट में पुलिस ने बयान करवाए। पीड़ित महिला के बयानों के बाद पुलिस ने रेप की धारा बढ़ाई है। वहीं आरोपी कुंवरजीत उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में सहायल थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया था। इसके बाद महिला के कोर्ट में बयानों को करवाया गया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें