फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसडीएम ने रामलीला मैदान से हटवाई मीट की दुकान

Thu, 11 Sep 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 22 निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
अयाना। जिले में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारा के लिए गुरुवार को चलाए जाने वाले अभियान मिशन समाधान के तहत एसडीएम न्यायिक अयाना पहुंची। यहां उन्होंने रामलीला मैदान पर संचालित मीट की दुकान हटवाई। साथ ही कब्जा किए युवकों को जल्द जगह खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अयाना निवासी सोहित उर्फ शिब्बू सेंगर ने थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव के रामलीला मैदान व खाद के गड्ढों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही वहीं मीट की दुकान भी संचालित कर रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले में गुरुवार को एसडीएम न्यायिक अरसिला नाज, राजस्व निरीक्षक राम नरेश, लेखपाल अशोक कुमार, आनंद कुमार, किशन सिंह पाल, सरिता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। यहां टीम ने रामलीला मैदान की जगह पर मुर्गा काटने का काम कर रहे कल्लू खान की दुकान हटवाई। साथ ही शेष जमीन पर किए कब्जे में गृहस्थी का सामान रखा होने के चलते दो दिन में जमीन कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं जमीन पर कब्जा किए अखिलेश कुमार की झोपड़ी भी नहीं हटाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें