फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध खनन में लगे तीन डंपरों को एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एसडीएम ने बुधवार को औरैया-फफूंद रोड पर अवैध खनन में लगे तीन डंपरों को पकड़ा। साथ ही साथ बिना नंबर प्लेट मिट्टी खनन कर रहे चार ट्रैक्टर भी पकड़े। उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे समेत औरैया-फफूंद रोड पर एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनन के परिवहन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 डंपरों की चेकिंग की गई। इनमें तीन डंपर अवैध खनन के परिवहन में संलिप्त मिले। इन पर जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त अवैध मिट्टी खनन कर परिवहन करने वाले चार ट्रैक्टरों को भी पकड़ा गया। इन्हें सीज करते हुए सदर कोतवाली में खड़ा कराया गया। इन ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं थी। इन पर भी जुर्माना लगाया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें