फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे संचालकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर थाना बेला परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने सभी डीजे धारकों को सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें