फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाए जलवे

Sat, 03 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल इंटर कालेज में शुक्रवार को स्व. बेनी प्रसाद के 81वें जन्म दिवस पर वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ एसडीएम सदर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि एसडीए (सदर) जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि डा. बेनी माधव गुप्त युग पुरुष थे। जिले में शिक्षा के संदर्भ में जब कभी चर्चा होगी तो उनका नाम अवश्य याद किया जाएगा। कहा कि गोपाल इंटर कालेज अग्रणी शिक्षा का मंदिर है। कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।
 
वार्षिकोत्सव में छात्र- छात्राओं ने नाटक, राष्ट्रीय गीत, नृत्य एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रा रितु मिश्रा, खुशी सोनी, साक्षी दीक्षित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसी प्रकार उन्नति, लक्ष्मी व पायल ने- ये प्रभु सुमन लेकर हम स्वागत करते है के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं बच्चों ने देश गीत, भारत-पाकिस्तान युद्ध आदि को लेकर नाट्य प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्या कुसुम विश्नोई ने आभार व्यक्त किया।
 
इस मौके पर रमेश चंद्र, राम प्रकाश, गीता देवी, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, राजेश, सुदामा देवी, अशोक कुमार, कृष्ण गोपाल, भरत कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार शुक्ला, शिवकुमार सिंह, बाबूराम अग्निहोत्री, राहुल अवस्थी, अंकुर अग्रवाल, विनीत अवस्थी, जागेश्वर दयाल राजपूत, सक्षम सेंगर, गोविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें