फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने अफसरों को घेरा, सुनाई खरी-खोटी

Sat, 28 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुख्य मार्गों पर  अतिक्रमण को हटाने निकली नगर पालिका परिषद की टीम को शुक्रवार को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बिना सूचना दिए अभियान चलाए जाने से नाराज आम लोगों ने टीम को घेर लिया। बाद में पुलिस के आने पर पालिकाकर्मी सुरक्षित बच सके।
विज्ञापन

 
शुक्रवार शाम अचानक नगर पालिका परिषद का महाबली अतिक्रमण ढहाने निकला। इस दौरान ईओ रमेश चंद्र शर्मा व एसआई ओमकार भी टीम के साथ चल रहे थे। कानपुर रोड से अभियान की जैसे ही पालिका कर्मियों ने शुुरुआत की। तो लोग भड़क उठे।

लोगाें का कहना था कि अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले पालिका की ओर से न तो मुनादी कराई गई और न ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए। पालिका की मनमानी से भड़के लोगों ने अतिक्रमण ढहाने आए अधिशाषी अधिकारी व एसआई को घेरकर जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


लोगों का विरोध इस कदर उग्र था कि पालिका कर्मियों को बचने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह ने उग्र लोगों को समझा बुझाकर पालिका कर्मियों को सुरक्षित निकाला। पालिका के इस अचानक अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश बना रहा।
 
डीएम के आदेश पर शुरू किया अभियान- पालिका द्वारा अचानक चलाए गए अभियान की हिमायत में अधिशाषी अधिकारी श्री शर्मा का कहना था कि उक्त अभियान डीएम के आदेश पर चलाया जा रहा है। बिना मुनादी व अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के सवाल पर वह भी बगलें झांकते दिखाई दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें