फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मार महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में मंगलवार रात फल खरीदते समय बंबा रोड निवासी दूध व्यापारी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुम त्रिपाठी के गले से झपट्टा मारकर स्कूटी सवार बदमाश चेन लूट ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वारदात की तत्काल सूचना देने के बाद भी पुलिस घंटेभर बाद पहुंची। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुसुम त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह पनकी रोड चौकी क्षेत्र में महाराणा प्रताप स्कूल के सामने स्थित सब्जी मंडी में फल खरीदने गई थीं। वह ठेले पर फल देख रही थीं तभी पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूटी और भाग निकले। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी मंडी से केशव वाटिका की ओर भाग निकले। वारदात के दौरान एक फल विक्रेता ने साहस दिखाते हुए लुटेरों पर सेब फेंककर मारने की कोशिश भी की मगर वह बच निकले। महिला का आरोप है कि उन्होंने वारदात के बाद घटनास्थल से सूचना की। फिर भी घंटेभर बाद वहां पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जिसमें दो स्कूटर सवार संदिग्ध नजर आए हैं।
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें