फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। बाबरपुर कस्बा से फफूंद में बनाए गए पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्र में परीक्षा देकर एक अभ्यर्थी स्कूटी से दोपहर बाद वापस घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी स्कूटी केशमपुर बंबा समीप पहुंची ही थी। कि तभी पीछे से आई कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में अभ्यर्थी बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
बाबरपुर कस्बा के विद्यानगर निवासी अमन खान शनिवार को फफूंद में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आया था। जहां परीक्षा देने के बाद वह स्कूटी से वापस घर जा रहा था। रास्ते में बाबरपुर रोड पर केशमपुर बंबा समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की भीड़ एकत्र होती देख कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर अमन के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं अमन को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें