फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने माडल बना दिखाया ज्ञान

Fri, 25 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित बाबूराम पांडेय एकेडमी जसवंतपुर मुरादगंज में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने विज्ञान ज्ञान को कला में समाहित कर माडल प्रस्तुत किए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ बडैरा इंटर कालेज के प्रबंधक दिनेश पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि मंच प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम है।


प्रदर्शनी में बच्चों ने आकर्षक माडल प्रस्तुत किए, जिसमें विज्ञान वर्ग में प्रथम जल शोधक व द्वितीय फसल सुरक्षा एलार्म व तीसरा गति अवरोधक एलार्म रहा। इसी क्रम मे सामाजिक विज्ञान में प्रथम जैव विविधता, द्वितीय साइकिल से मोबाइल चार्ज करना व तृतीय तारा मंडल समूह रहा।
विज्ञापन



विज्ञान वर्ग में अवंतिका (छात्रा) तथा प्रखर (छात्र) प्रथम रहे। वहीं सामजिक विज्ञान वर्ग में सजल शेखर (छात्रा) व कपिल (छात्र) प्रथम रहे। वहीं फ्रैंसी ड्रेस में निशांत दुबे (छात्र) व  अंकिता (छात्रा) प्रथम रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विवेक दीक्षित, ममता दुबे, विकास दुबे, सौरभ कश्यप, देवाशीष, अवधेश प्रजापति, रवि राजपूत, अग्रज दीक्षित, सुधीर, राखी, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें