फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नए शिक्षण सत्र में स्कूलों को मिलेंगी हाईटेक प्रयोगशालाएं

Mon, 30 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के राजकीय स्कूलों में नए शिक्षण सत्र से बच्चों को हाईटेक प्रयोगशालाओं की सौगात मिल जाएगी। विभाग की ओर से बनवाए गए भवन रंगाई-पुताई के साथ अब तैयार हो चुके हैं। इनकी हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कराते हुए नए सत्र से इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के राजकीय स्कूलों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईटेक प्रयोगशालाओं के लिए एक साल पहले कवायद शुरू हुई थी। स्कूल की मान्यता के आधार पर स्कूलों में भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं के लिए भवन बनाए गए। अब ये भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इनकी रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। जीजीआईसी दिबियापुर में तो प्रयोगशालाएं पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए शिक्षण सत्र में इन प्रयोगशालाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि प्रयोगशालाएं तैयार हो चुकी हैं। इन्हें जल्द हैंडओवर किया जाएगा। किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसे लेकर गहनता से जांच की जा रही है। प्रधानाचार्यों को भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें