फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से मांगी कोरोना संक्रमित शिक्षकों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कुछ की मौत भी हो चुकी है। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर डीआईओएस व बीएसए की ओर से पत्र जारी कर विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से संक्रमित शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विद्यालयों को एक प्रोफार्मा उपलब्ध कराया गया है। इसमें बताना है कि कुल कितने शिक्षक संक्रमित हुए और कितनों की कोरोना से मौत हुई है। बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि ब्लॉक अछल्दा में तैनात सहायक अध्यापक देवेंद्र दुबे, ज्योति राठौर व रविकांत की चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से भी इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
शिक्षक करेंगे कोरोना के प्रति जागरूक
औरैया। शिक्षक अब गांव में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। अभिभावक व विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी देंगे। इस संबंध में महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई, मास्क पहनना, दूरी बनाए रखना और साबुन से हाथ धोना आदि संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए डिजिटल माध्यमों, पोस्टर की मदद ली जा सकती है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान इस तरह की चीजों को छात्रों को समझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें