फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सबमर्सिबल के स्टार्टर में उतरे करंट से किसान की मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी 03 देवेंद्र की फाइल फोटो । स्रोत: परिजन
विज्ञापन
दिबियापुर। फसल की सिंचाई को सबमर्सिबल चलाने गए किसान मंगलवार रात को स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजन मौके पर गए तो वहां पर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की और परिजनों के बयान भी लिए।
विज्ञापन

गांव असेनी निवासी देवेंद्र उर्फ नगीना (40) के घर से कुछ दूरी पर खेत हैं। उसमें खड़ी धान फसल में सिंचाई के लिए मंगलवार रात करीब नौ बजे वह गांव के कल्लू कुशवाहा के सबमर्सिबल का चलाकर घर आ गया था। देर रात 12 बजे वह सबमर्सिबल बंद करने पहुंचा लेकिन वापस घर नहीं लौटे। पत्नी प्रिया ने कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर पत्नी व परिवार के अन्य लोग मौके पर गए। खेत में उनकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजन सबमर्सिबल के कमरे में पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ा मिला।
किसान के एक बेटी शिवानी कुमारी (14), बेटा आयुष (10) सूर्यांश (8) है। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार को जानकारी पर हल्का प्रभारी राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन कर परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में करंट से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें