फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दौड़ में कक्षा नौ के सौरभ अव्वल

Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6- दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फफूंद । कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने रस्साकशी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दौड़ में कक्षा नौ के सौरभ ने पहला स्थान हासिल किया। शनिवार को आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में नर्मदा हाउस और गंगा हाउस की टीमों ने विजय हासिल की। जबकि खो-खो मुकाबले में भी इन्हीं टीमों ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा आठ के लव दूसरे व कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व प्रतिभागी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर अनुज कुमार, शोएब खान, प्रभात, नीरज, श्रुति, अभिनव व रेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें