औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपदवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार जनपद का प्रभारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से दो अक्तूबर को जारी प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें जनपद के लिए सर्वेश बाबू गौतम को प्रभारी नामित किया गया है। पार्टी ने शिक्षक निर्वाचन को लेकर उन्हें जनपद में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। कई वर्षों से शिक्षक संघ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष होने के साथ ही अजीतमल के श्रीजनता इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।