फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने पूरे किए वादे अब आपकी बारी

Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
रैली को रवाना करते ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाई जा रही दस दिवसीय साइकिल यात्रा के छठवें दिन सपाइयों ने ग्रामीणांचल क्षेत्रों में अभियान चला कर जनता से मिशन 2017 के लिए सहयोग की अपील की। सपाइयों ने यात्रा के दौरान जनता को प्रदेश सरकार के चार साल में कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। साइकिल यात्रा अभियान को सहार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


मिशन 2017 के नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों, विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए दस दिवसीय साइकिल यात्रा का आयोजन किया है। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से सपाई लोगों को सपा से जोड़ने में प्रयासरत है। साइकिल यात्रा के इसी क्रम में सहार ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू यादव ने शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक सपाइयों की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली। पार्टी जिला सचिव श्यामबाबू यादव ने लछियामऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को रवाना किया।

सपाइयों ने पूरे जोश के साथ कंचौसी, मड़मई, नौगवां, पुर्वाबिजई, करौधा, अमरपुर, हरतौली होते हुए ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों का भी बखान किया। रैली का समापन कसाहा गांव में हुआ। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला सचिव श्याम बाबू यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री में प्रदेश का विकास कार्य कराने का बहुत जोश है, उन्होेंने कहा कि पिछले चार सालों में जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एतिहासिक विकास कार्य कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल यात्रा के दौरान रामू पालीवाल, अनवर सिंह यादव, समरथ पाल, धर्मेंद्र सिंह, जयनारायन शास्त्री, अजीत यादव, मिंटू, संतोष यादव आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें