फोटो-13-खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते कमेटी के पदाधिकारी।संवाद
दिबियापुर। रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के शिवाजी स्टेडियम में चल रहे शहीद-ए-कारगिल टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार रात पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सरायपुख्ता ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
शिवाजी स्टेडियम में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच औरैया और सरायपुख्ता के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सरायपुख्ता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले निर्धारित दस ओवर में अपने नौ विकेट खोकर 121 रन बनाकर औरैया को 122 रनों का टारगेट दिया।
सरायपुख्ता की तरफ से बैटिंग करते हुए आजम ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी औरैया की टीम अपने निर्धारित दस ओवर में 119 ही बना सकी। इससे सरायपुख्ता की टीम ने दो रनों से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। सरायपुख्ता टीम के खिलाड़ी आजम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मोहित शुक्ला, संजय सेंगर, भोलू परिहार, रमन शर्मा प्रिंस यादव, अमित राजपूत व टनटन गुप्ता मौजूद रहे।