फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया दबाव से सहमे सर्राफ

Sat, 02 Apr 2016 12:19 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सदर बाजार में वित्त मंत्री का जलता पुतला - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले एक माह सेे कारोबार बंद रख आंदोलन कर रहे सराफा व्यापारी शुक्रवार को सहमें नजर आए। वित्त मंत्री का सार्वजनिक स्थान पर पुतला फूंके जाने के एलान के बाद हरकत में आई पुलिस के दबाव पर सराफों को धरना स्थल पर ही पुतला फूंक कर अपनी भड़ास करनी पड़ी। वहीं सराफा आंदोलन के समर्थन में उतरे व्यापारी संगठन शनिवार की बंदी को लेकर अपनी हुंकार तेज करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


आम बजट में सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने के खिलाफ अनवरत आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने धरना देने के साथ ही तहसील चौराहे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक  कर पुरजोर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम तय किया था। सराफा व्यापारियों के पुतला फूंक कार्यक्रम की भनक किसी तरह से पुलिस अधिकारियों को पड़ गई। फिर क्या था निर्देश पर शहर कोतवाली के एसएसआई विष्णु गौतम ने पुलिस फोर्स के साथ व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया।

सराफा व्यापारियों से वार्ता के दौरान पुलिस ने पहले तो पुतला न फूंकने की अपील की। लेकिन इस सराफा व्यापारियों के राजी न होने से पुलिस ने सख्ती से तहसील चौराहे पर पुतला दहन कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के लगातार दबाव के बाद आखिरकार आंदोलनरत सराफा कारोबारियों को धरनास्थल सदर बाजार में ही वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर अपनी भड़ास शांत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बाजार बंदी का किया समर्थन
औरैया। एक माह से लगातार जारी सराफा कारोबारियों के आंदोलन के क्रम में शनिवार को  जिले का संपूर्ण बाजार बंदी के एलान का कंछल गुट को छोड़ कर सभी व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है। शुक्रवार को आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल के नगर अध्यक्ष अनुराग अग्रवान , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश बाजपेई, व ट्रेडर्स एंड इंड्रस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल प्रभारी संजीव गुप्ता ने लिखित रूप से इस आशय की विज्ञप्ति जारी कर संपूर्ण बाजार बंदी को लेकर हुंकार भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें