फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन चौराहे से यमुना पुल तक कराया पैचवर्क

Sat, 02 Apr 2016 12:16 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पेंचवर्क कर ठीक किया गया जालौन चौराहे से यमुना पुल तक का मार्ग - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
दो माह से अधिक समय से शहर में जालौन चौराहे से यमुना पुल तक के जर्जर मार्ग पर अधिकारियों की अनदेखी से वाहन चालकों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित कर अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। जिस पर आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों ने सड़क पर पैचवर्क कराकर मार्ग की मरम्मत करा दी। इससे लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


जालौन चौराहे से यमुना पुल का लगभग चार किलोमीटर का मार्ग पिछले दो माह से जर्जर व खस्ताहाल होता जा रहा था। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। जिससे मार्ग पर प्रतिदिन निकलने वाले सैकड़ों भारी वाहनों सहित दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं केंद्रीय मार्ग निधि विभाग की ओर से 36 करोड़ रुपये से स्वीकृत बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर विभाग के अधिकारियों की निगेहबानी ज्यादा दिखाई दे रही थी।

इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से 30 मार्च के अंक में अफसरों की मनमानी से सरकारी धन की बर्बादी खबर प्रकाशित कर पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों की नींद तोड़ी थी। खबर प्रकाशित होते ही नींद से जागे अधिकारियों ने आनन-फानन में उक्त मार्ग की सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढ़ों की मरम्मत कराई। इससे मार्ग से निकलने वाले भारी वाहन चालकों सहित दोपहिया चालकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें