फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सांवरिया हास्पिटल की ओटी सील, संचालक भागा

Wed, 16 Sep 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिलक नगर स्थित सांवरिया हॉस्पिटल पर अचानक छापा मारकर उसका ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम को देख अस्पताल संचालक मौके से भाग गया। जांच के दौरान जब अस्पताल के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज वहां मौजूद कर्मचारियों से मांगे गए, तो कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले, जिनकी स्थिति की जानकारी अधिकारियों ने दर्ज की। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक को एक सप्ताह के भीतर वैध पंजीकरण और दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है। ऐसा न करने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें