फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी गाडिय़ों की संख्या बढ़ाने के साथ किसान रेल चलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने संसद में कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें किसान को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि औरैया के फफूंद और इटावा, मैनपुरी जैसे क्षेत्रों के व्यापारी, विद्यार्थी समेत अधिकांश लोग कानपुर या आगरा जाते हैं। रेल उनके लिए आवागमन का मुख्य साधन है। रेल मंत्री जी से अनुरोध करतीं हूं कि कानपुर से फफूंद होते हुए इटावा, आगरा के बीच सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड द्वारा इटावा, मैनपुरी रेल लाइन को एटा तक विस्तारित करने की योजना बनाई गई है। उन्हें विश्वास है कि रेल मंत्री इस योजना को प्राथमिकता देकर जल्द इस लाइन का विस्तार कर एटा तक कराने का काम करेंगे। उन्होंने कानपुर से कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी जाने वाली साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग की। सांसद ने कहा कि वह जिस क्षेत्र से आती हैं, वह कृषि बहुल है, बड़ी संख्या में किसान लहसुन और आलू का उत्पादन करते हैं। रेल मंत्री जी से अनुरोध करतीं हूं कि किसानों के हितों को देखते हुए औरैया व आसपास भी किसान रेल चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें