फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बार खुलीं बैंकों में उमड़ी भीड़, 130 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में उमड़ी खाताधारकों की भीड़, अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। हड़ताल के बाद बुधवार को चार दिन बाद बैंकें खुलीं तो ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। करीब 130 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बैंक खुलने से समय से पहले ही खाताधारकों की भीड़ पहुंच गई। कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों में दोपहर तक भीड़ रही। सेंट्रल बैंक की खानपुर शाखा में बुजुर्ग महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पेंशन की राशि खाते से निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यहां रुपये निकालने पहुंचीं कैलाशवती ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद खाते से रुपये निकालने का नंबर आया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर खाताधारक को तेजी से साथ भुगतान किया गया। चार दिन के बाद खुली बैंकों ने बुधवार को लगभग 130 करोड़ का कारोबार किया है। बताया कि हमारी लड़ाई सरकार से है न कि खाताधारकों से।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें