फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 14.2 करोड़ के स्वीकृति पत्र वितरित

Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सेंट्रल बैंक द्वारा विकास भवन सभागार में शनिवार को रिटेल क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा 136 लाभार्थियों को 14.2 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रिटेल योजनाओं की जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि कैंप प्रत्येक माह आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लघु एवं सूक्ष्म ऋण क्रेडिट आउटरीच कैंप व कृषि ऋण क्रेडिट आउटरीच कैंप भी शामिल रहेंगे। डीएम ने इस पहल की सराहना की।
कैंप में देवेंद्र सिंह पाल को 42 लाख 40 हजार का गृह ऋण, सौरव अग्रवाल को 20 लाख का वाहन ऋण, अजीब सिंह को 15 लाख का गृह ऋण, श्याम गुप्ता को 32 लाख का गृह ऋण व कमलेश कुमार को 15 लाख का व्यक्तिगत ऋण पत्र दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें