औरैया। ककोर मुख्यालय के कलक्ट्रेट में होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय सालों से शौचालय की बिल्डिंग में चल रहा है। यह कार्यालय अब अपने अपने भवन में चलेगा।
इसके लिए शासन स्तर से 4.5 करोड़ का बजट जारी किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से सेहुद में तीन एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी गई है।
जिले में 400 से ज्यादा होमगार्ड अपनी जिम्मेदार निभा रहे हैं। इनकी मॉनीटरिंग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में जिला कमांडेंट कार्यालय भी है। यह कार्यालय सालों से कैंपस में बने शौचालय में चल रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय को लेकर अब सेहुद मंदिर के पास तीन एकड़ जमीन आवंटित की गई है। वहीं भवन निर्माण के लिए भेजे गए बजट को भी मंजूरी मिल गई है।
इस कार्यालय के लिए शासन ने 4.5 करोड़ रुपये की संस्तुति की है। ऐसे में अब कार्यालय की व्यवस्थाएं काफी कुछ बदल जाएंगी। जिला कमांडेंट होमगार्ड यादवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेहुद में जमीन चिह्नित हो गई है। शासन स्तर से कार्यालय निर्माण के लिए 4.5 करोड़ का बजट मिला है।