फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन को नचैया नहीं लड़ैया बनाना है : शिवाजी मधुराम

Wed, 08 Jul 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -22- महंत का स्वागत करते जनपद के पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
औरैया। ओमनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को शिव शक्ति अखाड़े के महंत शिवाजी मधुराम महाराज की मौजूदगी में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सनातन धर्म की रक्षा और गोरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान महंत ने कहा कि सनातन को नचैया नहीं उसे लड़ैया बनाना होगा।
विज्ञापन

महंत शिवाजी ने वर्तमान में धार्मिक परंपराओं के नाम पर हो रही फूहड़ता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों और यात्राओं के नाम पर देवी-देवताओं के स्वरूपों को जिस तरह सड़क पर नचाया जाता है, वह पूरी तरह अनुचित है।
उन्होंने इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आस्था का अपमान है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। समाज में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए महंत ने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इस दलदल से निकालकर धर्म और राष्ट्र सेवा की ओर मोड़ना है। उन्होंने बताया कि वह पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर संगठन के लोगों को इसी उद्देश्य के लिए जागरूक कर रहे हैं।

औरैया में हुआ महंत का स्वागत
कानपुर से आते हुए इटावा की ओर प्रस्थान करने के दौरान महंत का औरैया में स्वागत हुआ। बैठक के बाद वह दिलीप दुबे के आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे आयुष दीक्षित के घर भी गए। सेनापति अजय वर्मा के आवास पर पहुंचकर आधा विश्राम करने के उपरांत इटावा की ओर प्रस्थान कर गए। इस मौके पर सूरज पाठक, मन्नू तोमर, अंशुल, रविंद्र चतुर्वेदी, लालजी दिवाकर और अंकुर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें